International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

स्मार्टफोन के उपयोग से बच्चों की शारीरिक गतिशीलता, शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य शैक्षिक और सामाजिक स्तर पर प्रभाव का अध्ययन

Author(s) Mr. महेन्द्र सिंह, Prof. Dr. विष्णु भाई डी. चोधरी
Country India
Abstract आज की भौतिकतावादी युग में स्मार्टफोन जीवन का महत्वपूर्ण उपयोगी साधन है। यह सामान्य संचार उपकरण तक सीमित न रहकर, अपने बहु उपयोगी कार्यों से मानव जीवन में आवश्यक योगदान दे रहा है। सूचना संचार के साथ-साथ परिवार, समाज, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय आदि क्षेत्रों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका के चलते मानव समाज का कोई भी वर्ग इसके उपयोग से अछूता नहीं है। स्मार्टफोन के दैनिक जीवन में अत्यधिक प्रयोग से शारीरिक गतिविधियों का काम होना, स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना जैसे आंखों की समस्या, शरीर दर्द, चिंता बेचैनी,नीद कम आना, पारिवारिक संवाद हीनता, सामाजिक अलगाव आदि समस्या उत्पन्न हो रही है। उम्र के हिसाब से बच्चे समाज की नींव होते हैं, जो जीवन में सफलता की प्रथम पायदान में खड़े हैं। बच्चों की स्मार्टफोन पर अति अधिक निर्भरता के चलते, स्मार्टफोन के अत्यधिक प्रयोग से बच्चों की शारीरिक गतिशीलता, शारीरिक स्वास्थ्य मानसिक स्वास्थ्य शैक्षिक और सामाजिक स्तर पर प्रभाव का अध्ययन करना आवश्यक है।

प्रस्तुत अध्ययन में बच्चों की शारीरिक, गतिशीलता, शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य, शैक्षिक और सामाजिक स्तर पर स्मार्टफोन के प्रभाव का अध्ययन किया गया है।

अध्ययन में कुल छात्रों की संख्या में से 90 छात्रों का चयन निदर्शन पद्धति (सरल यादृचछीक नमूना) के माध्यम से किया गया है। छात्रों की आयु औसत 17 वर्ष है जो राजस्थान राज्य के उदयपुर जिले के पांच तहसीलों गिर्वा (उदयपुर), गोगुंदा, झाड़ोल, फलासिया, कोटड़ा में विभिन्न सरकारी, गैर सरकारी उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 12 वी कक्षा में अध्यनरत, प्रत्येक तहसील से कुल 18 छात्रों का चयन किया गया जिसमें 9 छात्राएं और 9छात्र शामिल हैं। कल 90 छात्रों में 45 छात्र और 45 छात्राएं अध्ययन में शामिल हैं। इस प्रकार 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं जिनकी औसत उम्र 17 वर्ष है का अध्ययन किया गया है। तथा प्राप्त परिणामों का विवरण इस प्रकार है कि 24.44 प्रतिशत छात्र 8 से 10 घंटे तक स्मार्टफोन का प्रयोग करते हैं,जबकि 22.22% छात्राएं 4 से 6 घंटे तक स्मार्टफोन का प्रयोग करती हैं। और 33.33 प्रतिशत छात्र, तथा 35.55प्रतिशत छात्राएं सोशल मिडिया/मनोरंजन हेतु स्मार्टफोन का प्रयोग करते हैं, एवं अधिकांश 40 प्रतिशत छात्रों का मानना हैं कि स्मार्टफोन के अधिक उपयोग से शारीरिक गतिविधि कम हुई हैं, और खेलने का समय कम हुआ है, और सोने के समय में देरी (कमी) हुई हैं, यानि दोनों में बदलाव हुआ हैं। तथा 35.56 प्रतिशत छात्राओं की भी दोनों गतिविधियाँ प्रभावित हुई हैं, यानि शारीरिक गतिविधि और नीद के समय में कमी आयी है। और 51.11प्रतिशत छात्र स्मार्टफोन के अधिक उपयोग से चिड़चिड़ापन और बेचैनी होने के लक्षण को स्वीकार करते हैं, जबकि अधिकांश 53.33 प्रतिशत छात्राएं स्मार्टफोन के उपयोग से नींद में कमी को कारण मानते हैं ।

एवं 55.56% छात्रों का मानना है कि स्मार्टफोन का उपयोग उनके अध्ययन में बहुत अधिक सहायक है।
और 62.22 प्रतिशत छात्र तथा 66.67प्रतिशत छात्राएं मानते हैं कि स्मार्टफोन का उपयोग उनके सामाजिक व्यवहार को सकारात्मक रूप प्रदान करता है।

इस प्रकार संपूर्ण सर्वेक्षण (N=90) छात्र=45, छात्राएं=45 पर किए गए Chi_Square परीक्षण (x2 परीक्षण) में पाया गया है (स्मार्टफोन उपयोग का समय, स्मार्टफोन का मुख्य उपयोग, दिनचर्या में परिवर्तन, शारीरिक गतिशीलता, स्वास्थ्य पर प्रभाव तथा शैक्षिक क्षेत्र में सहायक, और सामाजिक प्रभाव) में P_Volue>0.05रही इस प्रकाश छात्र/छात्राओं के उत्तरों में सांख्यिकी रूप से कोई महत्वपूर्ण अंतर नहीं है।

स्मार्टफोन का उपयोग बच्चों में सामान्यतः 4 से 10 घंटे प्रतिदिन होता है। जबकि अधिकांश उपयोग से स्वास्थ्य व दिनचर्या संबंधी समस्याएं होती हैं। जबकि सांख्यिकी दृष्टि से छात्र/छात्राओं में लिंग अनुसार कोई विशेष अंतर नहीं है। अध्ययन में यह स्पष्ट हुआ है कि स्मार्टफोन का प्रभाव (सकारात्मक एवं नकारात्मक) दोनों है। जो समान रूप से व्यापक और द्विपक्षी है लेकिन अध्ययन में सांख्यिकी दृष्टि से अंतर महत्वपूर्ण नहीं है। अतः छात्र-छात्राओं पर स्मार्टफोन के प्रभाव में सार्थक अंतर नहीं है
Keywords स्मार्टफोन,शारीरिक, मानसिक, स्वास्थ्य, शैक्षिक, सामाजिक, प्रभाव, अध्ययन
Field Sociology > Education
Published In Volume 7, Issue 6, November-December 2025
Published On 2025-12-21
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i06.64260

Share this