International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

Shaskiya Aspatalon Mein Mahila Narson Ki Karyasthitiyan Aur Samajik Pratishtha : Ek Samajshastriya Adhyayan (Sehore Jile Ke Vishesh Sandarbh Mein)

Author(s) ARTI MAHESHWARI, Dr. PREETI SHARMA
Country India
Abstract प्रस्तुत शोधपत्र मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शासकीय अस्पतालों में कार्यरत महिला नर्सों की कार्यस्थितियों तथा उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा का समाजशास्त्रीय अध्ययन प्रस्तुत करता है। शासकीय स्वास्थ्य व्यवस्था में महिला नर्सें रोगी-सेवा, उपचार-प्रक्रिया की निरंतरता और स्वास्थ्य संस्थानों के दैनिक संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, किंतु उनके कार्यदबाव, ड्यूटी-प्रणाली, संसाधन-अभाव और सामाजिक मान्यता से जुड़ी समस्याएँ प्रायः उपेक्षित रह जाती हैं। इस अध्ययन का प्रमुख उद्देश्य महिला नर्सों की कार्यपरिस्थितियों, सामाजिक प्रतिष्ठा एवं पेशेवर पहचान का विश्लेषण करना तथा इन कारकों के पारस्परिक संबंधों को समझना है।
अध्ययन वर्णनात्मक एवं विश्लेषणात्मक प्रकृति का है, जिसमें प्राथमिक एवं द्वितीयक आँकड़ों का उपयोग किया गया है। प्राथमिक आँकड़े चयनित शासकीय अस्पतालों में कार्यरत महिला नर्सों से प्रश्नावली एवं साक्षात्कार के माध्यम से संकलित किए गए। अध्ययन के निष्कर्षों से यह स्पष्ट होता है कि लंबे कार्य-घंटे, नाइट शिफ्ट, स्टाफ की कमी और संगठनात्मक सीमाएँ महिला नर्सों की कार्यस्थितियों को चुनौतीपूर्ण बनाती हैं, जिसका प्रभाव उनके शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मसम्मान पर भी पड़ता है। यद्यपि समाज में नर्सिंग पेशे को आवश्यक माना जाता है, फिर भी महिला नर्सों को अपेक्षित सामाजिक सम्मान और निर्णय-निर्माण मंं पर्याप्त भागीदारी नहीं मिल पाती। अध्ययन यह निष्कर्ष प्रस्तुत करता है कि कार्यस्थितियों में सुधार, संस्थागत समर्थन और सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन के माध्यम से महिला नर्सों की सामाजिक प्रतिष्ठा और कार्यसंतोष को सुदृढ़ किया जा सकता है।
Keywords महिला नर्स, शासकीय अस्पताल, कार्यस्थितियाँ, सामाजिक प्रतिष्ठा, सीहोर जिला
Field Sociology
Published In Volume 7, Issue 6, November-December 2025
Published On 2025-12-31
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2025.v07i06.65298

Share this