International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

युवाओं के राजनीतिक विमर्श में यूटयूब की भूमिका का अध्ययन (प्राथमिक डाटा पर आधारित शोध पत्र)

Author(s) श्रीमान विकास द्विवेदी
Country India
Abstract सोशल मीडिया के इस दौर में जब हर हाँथ स्मार्टफोन पहुँच चुका है, तो ऐसे में बहुत से राजनीतिक विमर्श सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूटयूब पर भी किये जा रहे हैं| ऐसे में हमारे युवा यूट्यूब पर बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं, और वह राजनीतिक विमर्श का हिस्सा बन रहे हैं| इस शोध में युवाओं के बीच बन रहे राजनीतिक विमर्श का अध्ययन किया गया है, और यह देखा गया है की युवा यूटयूब पर राजनीतिक वीडियो देखकर किस तरह प्रभावित हुए हैं| इस शोध में 352 उत्तरदाताओं से यूटयूब पर राजनीतिक विमर्श से जुड़े कुल 10 प्रश्न पूंछे गये और उन्होंने अपनी समझ के अनुसार इन प्रश्नों का उत्तर देकर शोध कार्य में सहयोग किया| शोध में उत्तरदाताओं से यूटयूब पर राजनीतिक वीडियो देखने, मतदान करने, फेक राजनीतिक वीडियो को समझ पाने, पार्टियो द्वारा ध्यानाकर्षण करने, चुनावी ज्ञान में वृद्धि होने जैसे प्रश्नों पर उनकी सरलता के अनुसार विकल्प देकर उत्तर प्राप्त किये गये| शोध में ग्रामीण और शहरी दोनों ही जगहों के युवाओं को शामिल किया गया, और महिला और पुरुषों की भी भागीदारी सुनिश्चित की गयी, जिससे यूटयूब के माध्यम से स्थापित हो रहे विमर्श में लिंग और निवास के आधार यह पता चलता है शिक्षित महिलाएं और गाँव के युवा भी यू टयूब के माध्यम से राजनीतिक विमर्श करते हैं | बहरहाल शोध में उत्तरदाताओं द्वारा दिए गये उत्तरों से यह पता चला कि राजनीति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर यूटयूब युवाओं की बड़ी संख्या को प्रभावित करता है, और समाज पर उसका असर प्रभावी है, साथ ही राजनीतिक विमर्श में निकट भविष्य में भी युवाओं के बीच यह बड़ी भूमिका अदा करेगा |
Keywords social media, youtube, youth Political issue, youth, youtube research, political research, youth on youtube, social media effect , youtube effect on youth,
Field समाजशास्त्र > पत्रकारिता / मीडिया
Published In Volume 8, Issue 1, January-February 2026
Published On 2026-02-06
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i01.67904

Share this