International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

Uccha Madhyamik Sttar Par Adhyayanrat Balko Ke Poshan Sttar Ka Unki Shaikshik Yogyata Par Prabhav

Author(s) Vandana Mishra, Manisha Rao
Country India
Abstract भोजन को मानव की मूलभूत आवश्यकताओं में प्रथम स्थान प्राप्त है। भोजन के द्वारा ही मानव उत्तम स्वास्थ्य को प्राप्त करते हैं। विशेष रूप से भोजन की उपयोगिता या उपादेयता पोषक तत्वों पर निर्भर करती है। अर्थात् पोषक तत्वों से परिपूर्ण भोजन सिक्षित पोषण स्तर प्रदान करता है। जिसके परिणामस्वरूप उत्तम स्वस्थ की प्राप्ति सम्भव होती है। किशोरावस्था मानव जीवन की अति महत्वपूर्ण अवस्था के रूप के स्वीकार की जाती है। इस अवस्था का अपेक्षित पोषण स्तर किशोर को शैक्षिक प्रदर्शन में उत्कृष्टता प्रदान कर स्वर्णिम भविष्य का मार्ग प्रशस्त करता है। प्रस्तुत शोध पत्र में उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत बालकों के पोषण स्तर का उनकी शैक्षिक योग्यता पर प्रभाव का अध्ययन किया गया है। अध्ययन उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए वर्णनात्मक शोध के अन्तर्गत सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया है। कक्षा द्वादश (12) में अध्ययनरत् 100 बालकों का चयन सामान्य यादृच्छिक न्यादर्शन तथा चार (04) शिक्षण संस्थानों का चयन उद्देश्यपूर्ण न्यादर्शन की सहायता से किया गया है। पोषण स्तर के आंकड़ों के संकलनार्थ स्वनिर्मित प्रश्नावली तथा शैक्षिक योग्यता हेतु कक्षा एकादश (11) के स्कोर कार्ड का प्रयोग किया गया है। प्रस्तुत शोध पत्र का निष्कर्ष इंगित करता है कि उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत् बालकों के पोषण स्तर का उनकी शैक्षिक योग्यता पर सार्थक प्रभाव पड़ता है। उचित पोषण स्तर द्वारा शौक्षिक योग्यता में वृद्धि की जा सकती है।
Keywords पोषण स्तर, शैक्षिक योग्यता
Published In Volume 5, Issue 5, September-October 2023
Published On 2023-10-10
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2023.v05i05.7090

Share this