International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 2 (March-April 2026) Submit your research before last 3 days of April to publish your research paper in the issue of March-April.

शिक्षक-प्रशिक्षकों के व्यावसायिक समायोजन पर जनसांख्यिकीय कारकों के प्रभाव का अध्ययन

Author(s) Mr. Sachin Kumar Gangwar
Country India
Abstract शिक्षा प्रणाली में शिक्षक-प्रशिक्षकों की कार्य संतुष्टि और समायोजन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे उनकी कार्य दक्षता प्रभावित हो सकती है| भावी शिक्षकों के प्रभावी प्रशिक्षण के लिए शिक्षक-प्रशिक्षकों के व्यावसायिक समायोजन को समझना आवश्यक है| इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य स्ववित्त पोषित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-प्रशिक्षकों के व्यावसायिक समायोजन का अध्ययन करना है| अध्ययन में आंकड़े एकत्र करने के लिए सर्वेक्षण विधि का उपयोग किया गया| प्रतिदर्श का चयन करने के लिए महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखण्ड विश्वविद्यालय, बरेली से सम्बद्ध स्ववित्त पोषित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में कार्यरत 120 शिक्षक-प्रशिक्षकों को साधारण यादृच्छिक प्रतिदर्श चयन विधि द्वारा चयनित किया गया| व्यावसायिक समायोजन के मापन के लिए ए. एच. रिजवी (2018) द्वारा विकसित एवं प्रमाणीकृत ‘व्यावसायिक समायोजन अनुसूची’ का प्रयोग किया गया| अध्ययन से प्राप्त हुए परिणामों से स्पष्ट है कि स्ववित्त पोषित शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षक-प्रशिक्षकों के व्यावसायिक समायोजन में निवास स्थान, लिंग एवं शिक्षण अनुभव के अनुसार कोई सार्थक अंतर नहीं पाया गया| समायोजन को अच्छा करने के लिए जनसांख्यिकीय आंकड़ों के बजाय शिक्षकों के मानसिक स्वास्थ्य और कार्यस्थल पर तनाव प्रबंधन पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए। शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण तकनीकों को अपनाने पर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह उनके वास्तविक समायोजन का आधार है।
Keywords Professional Adjustment, Teacher Educatiors, Quality Education
Field Sociology > Education
Published In Volume 8, Issue 2, March-April 2026
Published On 2026-04-09

Share this