International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

विभिन्न शिक्षा नीतियों में शैक्षिक प्रौद्योगिकी संबंधी संस्तुतियों एवं उनके अनुपालन हेतु किए गए प्रयासों का अध्ययन

Author(s) Ms. Nida Parveen, Dr. Anoj Raj
Country India
Abstract शिक्षा प्रौद्योगिकी वर्तमान युग की आवश्यकता है, जिसने शिक्षा के पारंपरिक स्वरूप को एक आधुनिक, लचीला और सुलभ दिशा दी है। भारत में स्वतंत्रता के पश्चात् विभिन्न शिक्षा नीतियों, विशेषतः 1968, 1986/92 तथा 2020 में शैक्षिक प्रौद्योगिकी के प्रयोग और संवर्धन के लिए अनेक प्रावधान एवं संस्तुतियाँ दी गई हैं। इस शोधपत्र में इन नीतियों के अंतर्गत प्रस्तुत तकनीकी सुझावों एवं उनके अनुपालन हेतु किए गए प्रयासों का विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। शोधपत्र का उद्देश्य यह समझना है कि भारत की शिक्षा प्रणाली में प्रौद्योगिकी के समावेश से शिक्षा की गुणवत्ता, पहुँच, एवं प्रभावशीलता में किस प्रकार सुधार हुआ है। शोध का स्वरूप गुणात्मक है और यह ऐतिहासिक तथा दस्तावेजीय विश्लेषण पद्धति पर आधारित है। निष्कर्षतः यह पाया गया कि तकनीकी माध्यमों जैसे ऑडियो-विजुअल उपकरण, ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म (DIKSHA, SWAYAM, PM eVidya) और हाइब्रिड शिक्षण मॉडल ने शिक्षा के प्रसार में क्रांतिकारी परिवर्तन किए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट हुआ कि सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) के प्रभावी उपयोग से शिक्षा न केवल शिक्षार्थियों तक अधिक तीव्रता से पहुँच पा रही है, बल्कि यह शिक्षकों के लिए भी शिक्षण की गुणवत्ता और दक्षता में वृद्धि का माध्यम बनी है। नई शिक्षा नीति 2020 ने शिक्षा के डिजिटलीकरण को प्राथमिकता प्रदान करते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना के अनुरूप समान अवसर आधारित शिक्षा व्यवस्था का मार्ग प्रशस्त किया है। भविष्य में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, आभासी प्रयोगशालाएँ और डिजिटल विश्वविद्यालय जैसी नवोन्मेषी अवधारणाएँ भारतीय शिक्षा प्रणाली को और अधिक वैश्विक तथा ज्ञान-केंद्रित स्वरूप प्रदान करेंगी।
Keywords शैक्षिक प्रौद्योगिकी, शिक्षा नीति, तकनीकी शिक्षा, ई-लर्निंग, डिजिटल प्लेटफॉर्म, शिक्षा का आधुनिकीकरण
Published In Volume 8, Issue 3, May-June 2026
Published On 2026-05-27

Share this