International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 4 (July-August 2026) Submit your research before last 3 days of August to publish your research paper in the issue of July-August.

राजमार्गों पर चलित माध्यमों पर प्रदर्शित विज्ञापनों की उपयोगिता का अध्ययन: छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ में

Author(s) विनोद सावंत, Dr. राजेन्द्र मोहंती, Dr. नृपेन्द्र शर्मा
Country India
Abstract प्रस्तुत शोध पत्र “राजमार्गों पर चलित माध्यमों पर प्रदर्शित विज्ञापनों की उपयोगिता का अध्ययन: छत्तीसगढ़ राज्य के विशेष संदर्भ में” विज्ञापन के एक महत्वपूर्ण एवं उभरते माध्यम वाहनों पर प्रदर्शित संकेतों, चित्रों एवं लिखित संदेशों की उपयोगिता का विश्लेषण करता है। अध्ययन का मुख्य उद्देश्य यह जानना है कि चलित माध्यम (ट्रक) विज्ञापन एवं जनसंचार के सशक्त माध्यम के रूप में किस प्रकार उपयोगी सिद्ध होते हैं। शोध के लिए सर्वेक्षण तथा डेटा संकलन के लिए प्रश्नावली को उपकरण के रूप में प्रयोग किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य के 100 उत्तरदाताओं से जानकारी प्राप्त की गई। शोध निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि 97 प्रतिशत उत्तरदाता वाहनों को विज्ञापन के प्रभावी माध्यम के रूप में स्वीकार करते हैं। उत्तरदाताओं के अनुसार चलित माध्यम कम लागत में अधिक लोगों तक पहुँचने, जनसामान्य का ध्यान आकर्षित करने तथा संदेशों के व्यापक प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
अध्ययन में यह भी पाया गया कि 54 प्रतिशत उत्तरदाता वाहन आधारित विज्ञापनों से प्रभावित होकर किसी उत्पाद अथवा सेवा के संबंध में जानकारी प्राप्त कर चुके हैं। सूचनात्मक, सामाजिक, चेतावनी एवं प्रेरणादायक संदेशों को सर्वाधिक प्रभावी माना गया। साथ ही, विज्ञापनों के डिज़ाइन, रंग एवं शैली को संदेश की प्रभावशीलता बढ़ाने वाला महत्वपूर्ण तत्व माना गया। शोध से यह स्पष्ट होता है कि चलित माध्यम (वाहन) विज्ञापन एवं जनसंचार के सशक्त, प्रभावी तथा कम लागत वाले माध्यम हैं। ये न केवल व्यावसायिक प्रचार-प्रसार के लिए उपयोगी हैं, बल्कि जनजागरूकता, सामाजिक संदेशों के प्रसार तथा व्यापक संचार के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Keywords चलित माध्यम, वाहन विज्ञापन, दृश्य संचार, राजमार्ग, विज्ञापन उपयोगिता
Field Arts > Movies / Music / TV
Published In Volume 8, Issue 1, January-February 2026
Published On 2026-01-02

Share this