International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

उत्तर प्रदेश में ग्रामीण स्व शासन व महिला प्रतिनिधित्व: 2015 व 2021 निवर्चनों का तुलनात्मक अध्ययन ग्राम प्रधान पद के विशेष संदर्भ में

Author(s) Mr. Dheeraj Kumar, Dr. Savita Shahi
Country India
Abstract ग्रामीण स्व शासन भारतीय लोकतंत्र की प्राण वायु है। जिसका संबंध भारतीय नागरिकों की राजनीतिक सहभागिता एवं निर्णय निर्माण में प्रत्यक्ष भूमिका से है। पंचायती राज व्यवस्था के रूप में 73 वें संविधान संशोधन द्वारा भारतीय संसद ने इसे 1992 में संवैधानिक दर्ज़ा प्रदान कर ग्रामीण स्व शासन के सशक्त कार्यान्वयन हेतु उचित व्यवस्था की। और इसके तहत अनु. 243 डी के अंतर्गत पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आवश्यक आरक्षण की व्यवस्था भी की। इस अध्ययन का मुख्य उद्देश्य 2015 व 2021 में सम्पन्न उत्तर प्रदेश पंचायती राज निर्वाचन में ग्राम पंचायत प्रधान पद पर निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों का एक तुलनात्मक विश्लेषण करना है। तथा 2015 व 2021 के मध्य उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधान के रूप में महिला प्रतिनिधित्व में आए परिवर्तन और उसके मुख्य कारणों का मूल्यांकन करना है। प्रस्तुत शोध पत्र यह तर्क प्रस्तुत करता है कि 2015 के निर्वाचन की तुलना में 2021 के निर्वाचन में ग्राम प्रधान पद पर महिला प्रतिनिधित्व संख्यात्मक रूप से तो बढ़ा है परंतु यह केवल 33 प्रतिशत संवैधानिक आरक्षण का परिणाम है। जबकि महिलाओं की निर्णय-निर्माण प्रक्रिया में भागीदारी तथा राजनीतिक आत्मनिर्भरता में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ है। अधिकांश मामलों में आज भी वास्तविक शक्ति का प्रयोग और शासन संचालन का कार्य निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों के पतियों या परिवार के किसी अन्य पुरुष सदस्य द्वारा किया जा रहा है।
Keywords ग्रामीण स्व शासन, पंचायती राज व्यवस्था, 73 वां संविधान संशोधन, महिला प्रतिनिधित्व, 2015 व 2021 ग्राम प्रधान निर्वाचन, प्रतीकात्मक प्रतिनिधित्व एवं राजनीतिक सहभागिता
Published In Volume 8, Issue 4, July-August 2026
Published On 2026-07-05
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i04.83190

Share this