International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पाठ्य-सहगामी क्रियाओं का उनकी रुचि एवं दृष्टिकोण पर प्रभाव का अध्ययन

Author(s) Ms. Dileshwari Sahu, Dr. Surekha Vinod Patil
Country India
Abstract सारांश (Abstract)
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की पाठ्य-सहगामी क्रियाओं का उनकी रुचि एवं दृष्टिकोण पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना है। वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में केवल पाठकीय ज्ञान ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्य-सहगामी क्रियाओं का विशेष महत्व है। खेलकूद, वाद-विवाद, भाषण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संगीत, नृत्य, चित्रकला, विज्ञान प्रदर्शनी तथा विभिन्न क्लब गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना, रचनात्मकता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होती हैं।
इस अध्ययन में दुर्ग एवं भिलाई क्षेत्र के अशासकीय विद्यालयों का चयन किया गया। नमूने के रूप में कुल 100 विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिसमें दुर्ग के 5 विद्यालयों से 50 तथा भिलाई के 5 विद्यालयों से 50 विद्यार्थी सम्मिलित किए गए। प्रत्येक विद्यालय से 10 विद्यार्थियों का चयन किया गया। अध्ययन में सर्वेक्षण विधि का प्रयोग किया गया तथा विद्यार्थियों की पाठ्य-सहगामी गतिविधियों में सहभागिता, रुचि एवं दृष्टिकोण का अध्ययन प्रश्नावली के माध्यम से किया गया। अध्ययन में यह पाया गया,कि दुर्ग एवं भिलाई के विद्यार्थियों की तुलना करने पर रुचि तथा दृष्टिकोण के औसत अंकों में
सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण अंतर नहीं पाया गया। इससे यह संकेत मिलता है कि दोनों क्षेत्रों के
विद्यार्थियों में पाठ्य-सहगामी क्रियाओं के प्रति रुचि एवं दृष्टिकोण लगभग समान स्तर का है।
Keywords पाठ्य-सहगामी क्रियाएँ, विद्यार्थी, रुचि, दृष्टिकोण, अशासकीय विद्यालय, सर्वांगीण विकास।
Field Arts
Published In Volume 8, Issue 4, July-August 2026
Published On 2026-08-16

Share this