International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

गिग कार्यबल का स्वरूप, चुनौतियाँ एवं भविष्य की संभावनाये

Author(s) Dr. Suresh Tomar
Country India
Abstract सारांश- वर्तमान समय में तकनीकी परिवर्तन, डिजिटल प्लेटफॉर्म एवं इंटरनेट की उपलब्धता के साथ उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं ने रोजगार की पारंपरिक अवधारणा को प्रभावित किया है। मांग के अनुसार उपलब्ध होने वाले अल्पकालिक, कार्य-आधारित एवं परियोजना-आधारित रोजगार के नए रूप विकसित हुए हैं। इसी परिवर्तन से जुड़ी अवधारणा को सामान्यतः गिग अर्थव्यवस्था कहा जाता है। इसमें कार्य करने वाले व्यक्तियों को गिग कार्यबल कहा जाता है। गिग कार्यबल में ऑनलाइन फ्रीलांसर, डिजिटल कंटेंट निर्माता, टैक्सी एवं परिवहन सेवा प्रदाता, भोजन एवं वस्तु वितरण कर्मी, घरेलू सेवाओं से जुड़े श्रमिक, ऑनलाइन ट्यूटर, डिजाइनर, प्रोग्रामर, डाटा प्रोसेसिंग कर्मी तथा विभिन्न प्रकार के स्वतंत्र पेशेवर शामिल हैं। गिग कार्यबल का विस्तार केवल तकनीकी विकास का परिणाम नहीं है, बल्कि रोजगार संरचना में हो रहे व्यापक परिवर्तन का भी संकेत है। यह व्यवस्था श्रमिकों को लचीलापन प्रदान कर सकती है साथ ही उद्यमों को मांग के अनुसार श्रम प्राप्त करने की सुविधा भी देती है। दूसरी ओर, आय की अनिश्चितता, रोजगार की अस्थिरता, सामाजिक असुरक्षा, अधिक कार्य के घंटे, डिजिटल विभाजन तथा श्रमिकों की सामूहिक सौदेबाजी की कमजोर स्थिति जैसी समस्याएँ भी सामने आती हैं।
यह अध्ययन गिग श्रमिकों की आय, कार्य अवधि, रोजगार के स्रोत, सामाजिक सुरक्षा, आर्थिक, सामाजिक एवं तकनीकी चुनौतियों का विश्लेषण करता है। साथ ही कौशल विकास एवं डिजिटल तकनीक के कारण गिग रोजगार के भविष्य के अवसरों का मूल्यांकन भी करना है।
Keywords शब्दकुंजी: गिग अर्थव्यवस्था, गिग कार्यबल, डिजिटल प्लेटफॉर्म, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा, भविष्य में रोजगार।
Field Arts
Published In Volume 8, Issue 4, July-August 2026
Published On 2026-08-22
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i04.86356

Share this