International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 4 (July-August 2026) Submit your research before last 3 days of August to publish your research paper in the issue of July-August.

उच्च शिक्षा में भाषा, शिक्षण और संस्थागत सहयोग: स्नातक विद्यार्थियों के संदर्भ में एक सर्वेक्षण अध्ययन

Author(s) करन
Country India
Abstract उच्च शिक्षा में भाषा केवल शिक्षण-अधिगम का माध्यम नहीं हैं, बल्कि यह विद्यार्थियों की शैक्षणिक भागदारी, विषय-वस्तु की समझ, आत्मविश्वास, ज्ञान के सृजन, अभिव्यक्ति और संस्थान से जुड़ाव को भी प्रभावित करती हैं। यह अध्ययन सर्वेक्षण आँकड़ों के आधार पर एक सरकारी उच्च शिक्षा संस्थान में पढ़ रहे स्नातक विद्याथियों के भाषा, शिक्षण-अधिगम, शैक्षणिक आकांक्षाओं और संस्थागत भाषा-सहयोग से जुड़े अनुभवों को समझने का प्रयास करता हैं। इस अध्ययन से स्पष्ट होता हैं कि अंग्रेज़ी विद्यार्थियों के लिए एक ओर शैक्षणिक और व्यावसायिक अवसरों से जुड़ी महत्त्वपूर्ण पूंजी हैं, वहीं दूसरी ओर अंग्रेज़ी में दक्षता की असमानता सीखने की प्रक्रिया और ज्ञान-सृजन में अतिरिक्त भाषायी श्रम की मांग करती हैं। विद्यार्थी कठिन शब्दावली, अकादमिक भाषा, पाठ्यसामाग्री को समझने और अंग्रेज़ी में अपने विचार व्यक्त करने जैसी चुनौतियों का सामना करते हैं। इसके बावजूद वे अनुवाद, द्विभाषी सामाग्री, डिजिटल संसाधनों, सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता जैसी रणनीतियों के माध्यम से सीखने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेते हैं। अध्ययन यह भी रेखांकित करता हैं कि विद्यार्थियों की अंग्रेज़ी सीखने की आकांक्षा और भारतीय भाषाओं के प्रति उनकी प्राथमिकता परस्पर विरोधी नहीं हैं। विद्यार्थी अंग्रेज़ी को बेहतर रोजगार, उच्च शिक्षा और सामाजिक गतिशीलता के अवसरों से जोड़ते हैं, जबकि साथ ही अधिक सार्थक अधिगम के लिए द्विभाषी/बहुभाषी शिक्षण, बहुभाषी संसाधनों, भाषायी लचीलेपन और तमाम तरह के भाषायी संस्थागत समर्थन की अपेक्षा करते हैं। अत: उच्च शिक्षा में भाषायी समावेशन का प्रश्न अंग्रेज़ी बनाम हिन्दी या भारतीय भाषाओं के द्वंद के रूप में नहीं, बल्कि बहुभाषिक और भाषा-संवेदनशील शिक्षण-अधिगम के विस्तार के रूप में समझने की आवश्यकता हैं।
Keywords उच्च शिक्षा, भाषा, शैक्षणिक अनुभव, स्नातक विद्यार्थी, कठिनाईयाँ, रणनीतियाँ, आकांक्षा, भाषा सहयोग
Field Sociology > Education
Published In Volume 8, Issue 4, July-August 2026
Published On 2026-08-26
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i04.86496

Share this