International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

बहुसांस्कृतिक कक्षा में संवेदनशील शिक्षणशास्त्र के उपयोग का अध्ययन

Author(s) डॉ. सीमा बर्गट
Country India
Abstract शिक्षण शास्त्र का अर्थ है की शिक्षक विद्यार्थियों को किस तरह से पढ़ाते हैं ।विद्यार्थियों की आवश्यकताओं के अनुसार उन्हें समझाने के लिए कौन कौन से शिक्षण विधि का प्रयोग करते हैं जिसके द्वारा विद्यार्थी अध्ययन करने में या अपनी पाठ्य वस्तु समझने में सहज हो विधिवत अध्ययन को ही शिक्षणशास्त्र कहा जाता है। ।यही महत्वपूर्ण बिंदु शिक्षक प्रशिक्षण में सम्मेलित होना आवश्यक है । इसका प्रमाण देखे तो महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग के बी.एड. तथा एम्.एड .पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर में प्रायोगिक क्रियाओं के अंतर्गत संस्कृति संवेदनशील शिक्षण शास्त्र का समावेश किया गया है संवेदनशील शिक्षणशास्त्र एक ऐसी शिक्षण पद्धति है जो विद्यार्थियों की व्यक्तिगत, सामाजिक, सांस्कृतिक तथा भावनात्मक आवश्यकताओं को समझते हुए समावेशी एवं न्यायसंगत शिक्षण वातावरण का निर्माण करती है। यह शिक्षण दृष्टिकोण विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, सहभागिता, समान अवसर तथा सीखने की गुणवत्ता को बढ़ावा देता है। बहुसांस्कृतिक कक्षा में संवेदनशील शिक्षणशास्त्र का उपयोग विद्यार्थियों के बीच परस्पर सम्मान, सहयोग, सहिष्णुता तथा सामाजिक समरसता के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के शिक्षा विभाग में आठ –नौ राज्य के विद्यार्थी अध्ययनरत है| प्रस्तुत शोध में स्व निर्मित 5 पॉइंट स्केल प्रश्नावली तथा खुले प्रश्न एवं साक्षत्कार का उपयोग किया गया । प्रस्तुत शोध वर्णनात्मक एवं सर्वेक्षणात्मक प्रकृति का है। मिश्रित उपागम अंतर्गत मात्रात्मक आँकड़ों का संकलन प्रश्नावली के माध्यम से तथा गुणात्मक जानकारी का संकलन साक्षात्कार एवं कक्षा-अवलोकन के माध्यम से किया गया। दोनों प्रकार के आँकड़ों के समन्वित विश्लेषण द्वारा बहुसांस्कृतिक कक्षा में संवेदनशील शिक्षणशास्त्र की स्थिति, प्रभावशीलता, चुनौतियों एवं संभावनाओं को समझने का प्रयास किया गया है।
Keywords बहुसांस्कृतिक कक्षा , संवेदनशील शिक्षणशास्त्र, समावेशी शिक्षा
Published In Volume 8, Issue 1, January-February 2026
Published On 2026-02-12

Share this