International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160     Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद के लिए उपलब्ध आधारभूत संरचना, संसाधन एवं शिक्षकों की स्थिति का अध्ययन

Author(s) अमित कुमार आनंद, डॉ. चंद्रशेखर बी. कडू
Country India
Abstract शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का एक महत्वपूर्ण आधार हैं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि मानसिक संतुलन, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सहयोग की भावना तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (2020) तथा विभिन्न राष्ट्रीय खेल नीतियों में विद्यालय स्तर पर शारीरिक शिक्षा एवं खेल गतिविधियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अभिन्न अंग माना गया है। इसके बावजूद बिहार के अनेक उच्च माध्यमिक विद्यालयों में खेल मैदान, खेल उपकरण, व्यायामशाला, शौचालय, पेयजल, चेंजिंग रूम तथा अन्य आवश्यक खेल-संबंधी आधारभूत सुविधाओं का अभाव देखा जाता है। साथ ही प्रशिक्षित शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी, सीमित वित्तीय संसाधन तथा खेल गतिविधियों के प्रति अपर्याप्त संस्थागत समर्थन जैसी समस्याएँ भी विद्यमान हैं।
प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य बिहार के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शारीरिक शिक्षा एवं खेल-कूद हेतु उपलब्ध आधारभूत संरचना, संसाधनों तथा शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की वर्तमान स्थिति का समग्र मूल्यांकन करना है। अध्ययन में विद्यालयों में उपलब्ध खेल मैदान, खेल उपकरण, खेल बजट, पुस्तकालय एवं प्रशिक्षण सुविधाओं के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की संख्या, शैक्षणिक एवं व्यावसायिक योग्यता, नियुक्ति की स्थिति, प्रशिक्षण, कार्यभार तथा खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन में उनकी भूमिका का विश्लेषण किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण एवं शहरी विद्यालयों तथा सरकारी एवं गैर-सरकारी विद्यालयों के बीच उपलब्ध सुविधाओं की तुलनात्मक समीक्षा भी की जाएगी।
Keywords शारीरिक शिक्षा, खेल-कूद, प्रशिक्षण, व्यायाम, खेल उपकरण एवं खेल बजट इत्यादि
Published In Volume 8, Issue 5, September-October 2026
Published On 2026-09-03
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i05.87198

Share this