International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

मध्य किशोरावस्था में अभिभावकीय शैलियों का तुलनात्मक अध्ययन एवं किशोरों की आत्म-अवधारणा के विभिन्न आयामों का विश्लेषण

Author(s) Ms. Sonam Kalra, Dr. Arpita Jain
Country India
Abstract प्रस्तुत अध्ययन में मध्य किशोरावस्था के माता एवं पिता द्वारा अपनाई जाने वाली अभिभावकीय शैलियों का तुलनात्मक अध्ययन तथा किशोरों की आत्म-अवधारणा के विभिन्न आयामों का विश्लेषण किया गया। अध्ययन हेतु राजस्थान के बांसवाड़ा शहर के चयनित निजी विद्यालयों से 14–16 वर्ष आयु वर्ग के 120 मध्य किशोरों तथा उनके माता एवं पिता का उद्देश्यपूर्ण निदर्शन विधि द्वारा चयन किया गया। अभिभावकीय शैलियों के मापन के लिए Parenting Style Questionnaire (PSQ) तथा आत्म-अवधारणा के मूल्यांकन के लिए Children's Self-Concept Scale (CSCS) का उपयोग किया गया। संकलित आँकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन तथा युग्मित t-परीक्षण (Paired t-test) द्वारा किया गया।
अध्ययन के परिणामों से ज्ञात हुआ कि माता एवं पिता दोनों के द्वारा आधिकारिक (Authoritative) अभिभावकीय शैली का प्रयोग सर्वाधिक किया जाता है, जबकि अनुमेय (Permissive) एवं असम्बद्ध (Uninvolved) अभिभावकीय शैलियों का प्रयोग अपेक्षाकृत कम पाया गया। किशोरों की आत्म-अवधारणा के विभिन्न आयामों के विश्लेषण से यह भी स्पष्ट हुआ कि व्यवहार, लोकप्रियता तथा चिंता के आयामों का औसत स्तर अपेक्षाकृत अधिक था, जबकि खुशी एवं संतुष्टि का स्तर अपेक्षाकृत कम पाया गया।
अध्ययन से प्राप्त निष्कर्ष यह संकेत देते हैं कि मध्य किशोरावस्था में संतुलित, उत्तरदायी एवं सहयोगात्मक अभिभावकीय व्यवहार को बढ़ावा देना आवश्यक है। यह अध्ययन अभिभावकों, शिक्षकों, विद्यालयी परामर्शदाताओं तथा शोधकर्ताओं के लिए उपयोगी जानकारी प्रदान करता है तथा भारतीय संदर्भ में अभिभावकीय शैलियों एवं किशोरों के आत्म-अवधारणा से संबंधित साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Keywords अभिभावकीय शैली, मध्य किशोरावस्था, आत्म-अवधारणा, तुलनात्मक अध्ययन
Field Sociology > Home Science
Published In Volume 8, Issue 5, September-October 2026
Published On 2026-10-11
DOI https://doi.org/10.36948/ijfmr.2026.v08i05.89425

Share this