International Journal For Multidisciplinary Research

E-ISSN: 2582-2160   •   Impact Factor: 9.24

A Widely Indexed Open Access Peer Reviewed Multidisciplinary Bi-monthly Scholarly International Journal

Call for Paper Volume 8, Issue 5 (September-October 2026) Submit your research before last 3 days of October to publish your research paper in the issue of September-October.

डाकघरों की लघु बचत योजनाओं के प्रति निवेशकों की प्राथमिकता: सिरोही ज़िले में सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF) एवं सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) का तुलनात्मक अनुभवजन्य अध्ययन

Author(s) डॉ. नीतू जैन, विक्रम कुमार
Country India
Abstract भारतीय डाक विभाग द्वारा संचालित लघु बचत योजनाएँ ग्रामीण एवं अर्ध-शहरी निवेशकों के लिए सुरक्षित एवं कर-लाभकारी निवेश का महत्वपूर्ण माध्यम रही हैं। प्रस्तुत अनुभवजन्य अध्ययन सिरोही ज़िले (राजस्थान) के निवेशकों की सार्वजनिक भविष्य निधि (Public Provident Fund – PPF) एवं सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana – SSY) के प्रति प्राथमिकता का तुलनात्मक विश्लेषण करता है। अध्ययन प्राथमिक आँकड़ों पर आधारित है जिसमें 320 निवेशक उत्तरदाताओं (जिनमें PPF एवं SSY खाताधारक तथा संभावित निवेशक शामिल) का सर्वेक्षण किया गया। परिणाम दर्शाते हैं कि दोनों योजनाएँ निवेशकों में लोकप्रिय हैं, परंतु प्राथमिकता के आधार भिन्न हैं। PPF को कर लाभ, दीर्घकालिक सुरक्षा एवं लचीलेपन के कारण अधिक प्राथमिकता दी जाती है, जबकि SSY को उच्च ब्याज दर एवं बालिका शिक्षा/विवाह के विशिष्ट लक्ष्य के कारण महिला उत्तरदाताओं एवं युवा अभिभावकों द्वारा अधिक पसंद किया जाता है। जागरूकता स्तर दोनों योजनाओं में संतोषजनक है, परंतु ग्रामीण क्षेत्रों में SSY की जानकारी अपेक्षाकृत अधिक फैली हुई है। संतुष्टि स्तर दोनों योजनाओं में अच्छा है, यद्यपि दस्तावेज़ प्रक्रिया एवं कभी-कभी सेवा में देरी संबंधी शिकायतें सामने आईं। अध्ययन सुझाव देता है कि लक्षित जागरूकता अभियान, प्रक्रिया सरलीकरण एवं डिजिटल सुविधाओं के विस्तार से इन योजनाओं की पहुँच एवं स्वीकार्यता और बढ़ाई जा सकती है।
Keywords लघु बचत योजना, सार्वजनिक भविष्य निधि, सुकन्या समृद्धि योजना, निवेशक प्राथमिकता, सिरोही, डाकघर, अनुभवजन्य अध्ययन
Field Business Administration
Published In Volume 8, Issue 5, September-October 2026
Published On 2026-10-25

Share this